Raghav Chaddha: भारत में सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट! राघव चड्ढा ने संसद में बताया डरावना सच, बोले- बाजार में बिक रहा है खुला जहर

Ads

Raghav Chaddha: भारत में सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट! राघव चड्ढा ने संसद में बताया डरावना सच, बोले- बाजार में बिक रहा है खुला जहर

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 02:43 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 02:45 PM IST

Raghav Chaddha/Image Sourec: ANI

HIGHLIGHTS
  • खाने में मिलावट का भयंकर सच
  • संसद में खोला खाने में मिलावट का बड़ा सच
  • राज्यसभा में राघव चड्ढा का खुलासा

नई दिल्ली: Biggest Health Crisis in India:  आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने आज राज्यसभा में खाने में मिलावट का मुद्दा उठाया और बताया कि कैसे बाजार में खाने-पीने की चीज़ों में जानलेवा केमिकल्स मिलाकर जनता को बेचा जा रहा है।

राघव चड्ढा ने उठाया खाने में मिलावट का गंभीर मुद्दा (Food Adulteration India)

Biggest Health Crisis in India:  राघव चड्ढा ने कहा कि भारत में खाने में मिलावट सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट बन गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि दूध से लेकर मसाले तक हर जगह खतरनाक केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं। सांसद ने अपने भाषण में कई उदाहरण भी दिए कि दूध में यूरिया, सब्ज़ियों में ऑक्सीटोसिन, पनीर में कास्टिक सोडा, मसालों में ईंट का पाउडर, शहद में पीला रंग, पोल्ट्री में स्टेरॉयड, आइसक्रीम में डिटर्जेंट मिलाया जाता है।

Raghav Chaddha: राघव चड्ढा ने आगे कहा कि हम सब धीरे-धीरे ज़हर खा रहे हैं। उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की। सांसद का यह भाषण स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के मुद्दों पर संसद में चर्चा का केंद्र बन गया। आप भी देखिये राघव चड्ढा का वीडियो…

यह भी पढ़ें

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में "खाने में मिलावट" को लेकर क्या कहा?

A1: राघव चड्ढा ने कहा कि दूध, मसाले, पनीर, शहद और आइसक्रीम जैसी चीज़ों में खतरनाक केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं और यह जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।

"खाने में मिलावट" के मुद्दे पर सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?

A2: सांसद ने खाद्य सुरक्षा की निगरानी बढ़ाने और मिलावट रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जनता "खाने में मिलावट" से कैसे बच सकती है?

A3: केवल भरोसेमंद और प्रमाणित विक्रेताओं से सामान खरीदें, पैकेजिंग और लेबल की जांच करें और संदिग्ध उत्पादों से बचें।