Ajit Pawar Call Recording: विमान हादसे से कुछ मिनट पहले रिश्तेदार को अजीत पवार ने किया फोन.. कही ये जरूरी बात, और फिर अचानक..

Ads

शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, (Ajit Pawar Call Recording) “अजीत दादा की दुर्घटना पर सवाल जरूर उठेंगे, और उठने भी चाहिए। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अजीत पवार की जिस तरह से विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई और जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।”

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 03:35 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 03:47 PM IST

Ajit Pawar Call Recording || Image- The Tribune File

HIGHLIGHTS
  • हादसे से मिनटों पहले कथित कॉल
  • रिश्तेदार ने ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी
  • समावेशी राजनीति का दावा

पुणे: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के एक दूर के रिश्तेदार ने दावा किया है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ मिनट पहले ही अजित पवार ने उनसे फोन पर बात हुई थी। जानकारी के मुताबिक, एक चार्टर्ड विमान 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। (Ajit Pawar Call Recording) इस विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख नेता अजित पवार और चार अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

रिश्तेदार ने जारी किया कॉल रिकॉर्डिंग

अजित पवार के दूर रिश्तेदार श्रीजीत पवार ने मंगलवार को एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करते हुए यह दावा किया। श्रीजीत ने कहा कि उन्होंने आगामी जिला परिषद चुनाव में माली समुदाय के प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर अजित पवार को संदेश भेजा था।

श्रीजीत ने बताया, ‘मैंने सुबह 8:19 बजे उन्हें संदेश भेजा था जब वह विमान में सवार थे। जैसे ही विमान नेटवर्क क्षेत्र में आया उन्होंने मुझे 8:37 बजे फोन किया, जो हादसे से महज कुछ मिनट पहले की बात है।’ इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में अजित पवार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने हमेशा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। श्रीजीत पवार ने मीडिया से कहा, ‘यह बातचीत अजित पवार के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाती है।’

अजित पवार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने माली समुदाय के सदस्य दिगंबर दुर्गाडे को पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक मर्यादित का अध्यक्ष नियुक्त किया। (Ajit Pawar Call Recording) वह यह कहते हुए भी सुने गए कि बारामती के जिला परिषद समूह से माली समुदाय के एक उम्मीदवार को पहले ही टिकट दिया जा चुका है।

राउत ने उठायें थे मौत पर सवाल

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद से राज्य में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। कई विपक्षी नेता अजित पवार के निधन पर संदेह जता चुके हैं। अब शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने भी हादसे पर संदेह जताया और बीजेपी पर अजित पवार को धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष गहन जांच की मांग की।

दरअसल, शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, (Ajit Pawar Call Recording) “अजीत दादा की दुर्घटना पर सवाल जरूर उठेंगे, और उठने भी चाहिए। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अजीत पवार की जिस तरह से विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई और जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।”

इन्हें भी पढ़ें:-

 

प्रश्न 1: कॉल रिकॉर्डिंग किसने जारी की?

दिवंगत नेता के दूर रिश्तेदार श्रीजीत पवार ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मीडिया को जारी किया।

प्रश्न 2: कॉल कब की बताई जा रही है?

दावे के अनुसार विमान हादसे से मिनट पहले सुबह 8:37 बजे फोन पर बातचीत हुई।

प्रश्न 3: रिकॉर्डिंग में क्या संदेश बताया गया?

ऑडियो में सभी समुदायों को साथ लेकर चलने और प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई।