Raghav Chadha Delhi High Court : इंटरनेट पर फैले इस बड़े खतरे के खिलाफ अदालत पहुंचे ये मशहूर सांसद, याचिका दायर कर की ये बड़ी मांग

Ads

Raghav Chadha ने AI और डीपफेक से तैयार किए जा रहे फर्जी वीडियो, नकली भाषण और भ्रामक डिजिटल कंटेंट के खिलाफ Delhi High Court में याचिका दायर की है। याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ऐसे कंटेंट को हटाने और निजता के अधिकार की सुरक्षा की मांग की गई है।

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 08:04 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 08:07 AM IST

Raghav Chadha Delhi High Court / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • राघव चड्ढा ने AI और Deepfake कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
  • फर्जी वीडियो, नकली भाषण और आवाज़ की क्लोनिंग पर रोक लगाने की मांग।
  • सोशल मीडिया से भ्रामक डिजिटल कंटेंट हटाने की भी अपील।

नई दिल्लीRaghav Chadha Delhi High Court भारतीय जनता पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। उन्होंने यह कदम अपने और नागरिकों के निजता के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर HC में याचिका दायर की है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की अदालत में गुरुवार, 21 मई को निर्धारित की गई है।

BJP MP Raghav Chadha petition डीपफेक और AI आधारित फर्जी कंटेंट पर लगाम लगाने की मांग

राघव चड्ढा द्वारा दायर की गई इस याचिका में आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फर्जी कंटेंट का द्दा उठाया गया है। उन्होंने विशेष रूप से डीपफेक (Deepfake) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फर्जी कंटेंट पर लगाम लगाने की मांग की है।

मनगढ़ंत भाषण और भ्रामक डिजिटल कंटेंट हटाने की भी मांग

इसके साथ ही याचिका में इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से मनगढ़ंत भाषणों और लोगों को गुमराह करने वाले भ्रामक डिजिटल कंटेंट को भी तुरंत हटाने की मांग की गई है। अब इस गंभीर और निजता से जुड़े मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में आगे की सुनवाई होगी।

इन्हें भी पढ़ें :