मानसून सत्र के पहले दिन राहुल और अखिलेश की मुकाकात, सरकार को घेरने की रणनीति पर हुई चर्चा

मानसून सत्र के पहले दिन राहुल और अखिलेश की मुकाकात, सरकार को घेरने की रणनीति पर हुई चर्चा

मानसून सत्र के पहले दिन राहुल और अखिलेश की मुकाकात, सरकार को घेरने की रणनीति पर हुई चर्चा
Modified Date: July 20, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: July 20, 2026 9:51 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलग से मुलाकात की और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी तथा नीट पेपर लीक के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की।

यादव ने इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जब सदन की कार्यवाही स्थगित होती है तो नेता एक-दूसरे से मिलते हैं, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा दिल्ली में छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग और राम मंदिर से ‘चंदा चोरी’ का है, जिन पर बात होनी चाहिए।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में राम मंदिर से जुड़े मामले और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं की एक-दूसरे के साथ बैठक उस वक्त अहम मानी मानी जा रही है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं और गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

भाषा हक राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में