मंगलवार को नीमच दौरे पर राहुल गांधी,कांग्रेस का दावा- 50 हजार जनता रहेगी मौजूद

Ads

मंगलवार को नीमच दौरे पर राहुल गांधी,कांग्रेस का दावा- 50 हजार जनता रहेगी मौजूद

  •  
  • Publish Date - May 13, 2019 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नीमच। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को नीमच आ रहे हैं। राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी की 10 साल बाद नीमच में कोई चुनावी सभा होगी।

ये भी पढ़ें: प्रियंका के रोड शो से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, लेकिन क्या मालवा-निमाड़ की सियासत पर 

राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सभा करेंगे। कांग्रेस ने दावा किया है कि सभा में करीब 50 हजार किसान और आम जनता मौजूद रहेगी। नीमच को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। हालांकि 2009 में मीनाक्षी नटराजन ने यहां से जीत हासिल की थी लेकिन 2014 में मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: 15 मई को वाराणसी जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, पीएम मोदी के खिलाफ करेंगे चुनाव 

7वें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव में 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटें में मतदान होगा, जिसमें बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13 सीटें शामिल है। वहीं 23 मई को नतीजे आएंगे।