प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के मामले पर बिरला से मिले राहुल और अन्य विपक्षी नेता

Ads

प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के मामले पर बिरला से मिले राहुल और अन्य विपक्षी नेता

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 11:19 AM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 11:19 AM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर छात्रों के खिलाफ सोमवार को हुई कथित कार्रवाई का मुद्दा उठाया और इसे सदन में उठाने की अनुमति देने का आग्रह किया।

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने बिरला से संसद भवन में उनके कक्ष में मुलाकात की।

राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) , वाम दलों, शिवसेना (उबाठा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेता भी थे।

नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे और लाठीचार्ज किया था।

भाषा हक शफीक मनीषा

मनीषा