नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्त मंत्री अरुण जेटली से कई सवाल भी पूछे। राहुल गांधी ने जेटली का घेराव करते हुए कि वित्त मंत्री जी साफ करें की माल्या से उनकी क्या बात हुई, उन्होंने कहा कॉरिडोर में आकर माल्या ने बताया कि वह लंदन भाग रहा है, तो फिर आपने सीबीआइ या इडी को क्यों नहीं बताया। राहुल ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लंबे-लंबे ब्लॉग लिखने वाले अब झूठ बोल रहा हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि विजय माल्या और जेटली के बीच करीब 15-20 मिनट की मुलाकात हुई थी और इस मुलाकात के चश्मदीद गवाह कांग्रेस नेता पीएल पुनिया हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि माल्या को भगाने में वित्त मंत्री की सांठगांठ रही है।
LIVE: Press briefing by Congress President @RahulGandhi. #ArunJaitleyStepDown https://t.co/c9FoCdMfMb
— Congress (@INCIndia) September 13, 2018
राहुल गांधी ने कहा कि विजय माल्या ने कल बताया है कि वे विदेश भागने से पहले संसद में अरुण जेटली से मिले थे, वित्त मंत्री जी हर बात पर लंबे लंबे ब्लॉग लिखते हैं, इस मामले पर आप चुप क्यों हैं। उन्होंने खुद कहा कि माल्या ने उनसे बस कुछ शब्द कहे।
इस मामले पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि विजय माल्या और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच संसद में लंबी वार्ता हुई और मैंने अपनी आंखों से देखा है। सीसीटीवी कैमरे से चेक किया जा सकता है, अगर झूठ निकला तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
वेब डेस्क, IBC24