Parliament Budget Session 2026: राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर आया राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा-‘सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली’
Parliament Budget Session 2026: राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर आया राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा 'सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली'
Rahul Gandhi reaction. Image Source- IBC24
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर विपक्ष के सवालों से घबराने का आरोप लगाया
- पीएम मोदी ने कहा कि विरोधी उनकी कब्र खोदने की बातें कर रहे हैं
- मोदी ने धारा 370 हटाने और आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कदमों को अपनी सरकार की उपलब्धि बताया
नई दिल्ली: Rahul Gandhi reaction राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर विपक्ष के सवालों से घबराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली।
Parliament Budget Session 2026 दरअसल, पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। भाषण के दौरान विपक्ष ने पहले नारेबाजी की। इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए। जिसके बाद विपक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ”बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।”
बस सवालों से इतनी घबराहट?
मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे,
झूठ की शरण ले ली।खैर, जो उचित समझा, वही किया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 5, 2026
मोहब्बत की दुकान वाले मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनकी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ राजनीतिक विरोध इतना तेज है कि वे उनके खिलाफ चरम बयानबाज़ी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उनके कदमों को देखकर विरोधी उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं। उन्होंने संसद में कहा कि हमने धारा 370 हटाई, पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर किया, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के साहसपूर्ण कदम उठाए, सिंधु जल समझौते को खत्म किया। इसलिए कुछ लोग मेरी कब्र खोदने की बातें कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Tata Power Share Price: Q3 रिजल्ट से निवेशकों को झटका! फिर भी ब्रोकरेज क्यों है बुलिश? जानिए वो बड़ी वजह जो बदल सकती है गेम
- Mahua Moitra Affair News: महुआ मोइत्रा और प्रशांत किशोर के बीच अफेयर? सोशल मीडिया पर कथित चैट वायरल, अब TMC सांसद ने कह दी ये बड़ी बात
- Harda Fataka Factory Blast: फैक्ट्री ब्लास्ट को दो साल पूरे, पर जख्म आज भी हरे… न घर मिला, न मुआवजा, सरकार से टूटी उम्मीद, सुनिए पीड़ितों का दर्द

Facebook


