वायनाड सीट से राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बरकार, कहा- अमेठी मेरी कर्मभूमि

Ads

वायनाड सीट से राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बरकार, कहा- अमेठी मेरी कर्मभूमि

  •  
  • Publish Date - March 29, 2019 / 02:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर देश की सियासत में सरगर्मी छाई हुई है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने का सस्पेंस अभी भी बरकार है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा है कि अमेठी मेरी कर्मभूमि है और हमेशा रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि अतीत में पार्टी के कई नेताओं ने एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है और उनके विषय में पार्टी जल्द फैसला करेगी। बता दें कि पीएम मोदी ने ​लोकसभा चुनाव 2019 में वराणसी और वड़ोदरा सीट से चुनाव लड़ा था।

Read More: नगरीय निकाय वार्डों के परिसीमन पर चुनाव आयोग की रोक, जानिए पूरी बात

इस दौरान उन्होने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर कहा ​कि ये उन्हें तय करना है कि वे चुनाव लड़ेंगी या नहीं। दरसअल गुरुवार को कार्यकर्ता के आग्रह के जवाब में प्रियंका ने कहा था कि वो वाराणसी सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ें। इसके बाद से ही उनके लोकसभा के मैदान में उतरने की अटकलें लगाई जा रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में राहुल गांधी ने गांधी ने अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था।

Read More: ट्रेन में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में मिल रही थी चाय, शिकायत के बाद रेलवे ने हटाई, चुनाव आयोग ने ये कहा

गौरतलब है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वायनाड़ सीट से गांधी से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। कर्नाटक इकाई ने भी राज्य से उन्हें चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। ज्ञात हो कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक की बेल्लारी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कर्नाटक की ही चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ चुकीं हैं।