राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा- नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा- नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा- नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 25, 2020 1:55 pm IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए कृषि विधेयक कानून को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कई राज्यों में किसानों के सड़कों पर उतकर आंदोलन भी किया है। वहीं दूसरी ओर इस कानून को लेकर देश के सियासी गलियारों में भी गहमागहमी मची हुई है। इस कानून को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में आज भी उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे।

Read More: कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में बिलासपुर 75 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि एक ग़लत GST ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को नष्ट कर दिया। अब नए कृषि क़ानून हमारे किसानों को ग़ुलाम बनाएंगे।

Read More: धमतरी: 60 लाख रुपए घोटाला मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व मैनेजर और चपरासी गिरफ्तार

इससे पहले बीते रविवार को भी राहुल गांधी ने कृषि विधेयक के विरोध में ट्वीट कर लिखा था कि जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आंसू रुलाता है। राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ़ मौत का फ़रमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है।

Read More: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर करारा प्रहार, पूछा- प्रियंका गांधी अमेठी गई थी वहां क्या हुआ?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"