Vande Bharat: ‘डोकलाम’ का नाम.. संसद में छिड़ा संग्राम! लोकसभा में राहुल के भाषण के दौरान हंगामा, क्या यूं ही ठप होती रही सदन की कार्यवाही?
'डोकलाम' का नाम.. संसद में छिड़ा संग्राम! लोकसभा में राहुल के भाषण के दौरान हंगामा, Rahul Gandhi Speech in Lok Sabha
Parliament Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्लीः Rahul Gandhi Speech in Lok Sabha: लोकसभा में बहस होनी थी बजट भाषण पर, लेकिन डोकलाम पर बहस हो गई। एक किताब का हवाला देकर चीन की घुसपैठ का आरोप से सदन ऐसा गर्माया कि दिनभर हंगामा, आरोप और कार्यवाही स्थगन का दौर दिखा। आम बजट पेश होने के अगले दिन सोमवार को बजट सत्र के चौथे दिन विवाद तब शुरू हुआ, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन में खड़े होकर पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब का हवाला देते हुए चीनी टैंक के भारतीय इलाके में घुसपैठ का दावा किया। केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्री समेत सत्तापक्ष ने पूरी ताकत से राहुल पर भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया। कमाल की बात ये कि जिस किताब को कोड किया जा रहा है वो अनपब्लिश है।
संसद का बजट सत्र, लेकिन आज बहस मुद्दों पर नहीं, एक किताब पर छिड़ी। राहुल गांधी ने सदन में पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का जिक्र किया और इसी जिक्र ने लोकसभा को हंगामे की भेंट चढ़ा दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि पूर्व आर्मी चीफ की किताब में डोकलाम और चीन को लेकर गंभीर बातें लिखी गई हैं। राहुल ने कहा कि चीनी टैंक भारतीय इलाके में घुसे थे। बस फिर क्या था सत्ता पक्ष भड़क उठा। नारेबाज़ी तेज हुई। राहुल करीब 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे, लेकिन हंगामे के स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
3 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। राहुल ने बोलना शुरू किया। माहौल फिर से गर्म था। राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन की घुसपैठ का आरोप दोहराया और कहा कि सरकार देश को सच नहीं बता रही, लेकिन हंगामे के चलते महज 9 मिनट बाद ही कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने कड़ा पलटवार किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस किताब का हवाला दिया जा रहा है।वो किताब अब तक पब्लिश ही नहीं हुई। गृहमंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान को भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बताया।
जमकर हुआ हंगामा
Rahul Gandhi Speech in Lok Sabha हंगामा बढ़ता गया सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं थे। हंगामा फिर बढ़ा, नारे गूंजे और दूसरी बार लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर भी राजनीतिक बयानबाजी जारी रही। कांग्रेस ने सरकार पर चीन मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया तो वहीं बीजेपी ने कहा कि सेना और देश की सुरक्षा पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाम 4 बजे भी कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा हुआ और 11 मिनट बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। एक किताब का हवाला डोकलाम का जिक्र और चीन की घुसपैठ का आरोप। इन सबके बीच संसद का कामकाज फिर ठप हो गया। सवाल वही कि क्या देश की सबसे बड़ी पंचायत में सवालों के जवाब मिलेंगे या फिर सियासत का शोर संसद को यूं ही ठप करता रहेगा।

Facebook


