Rahul Gandhi Latest Statement/image source: ibc24 file image
Rahul Gandhi Latest Statement: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश जल्द ही एक बड़े ‘आर्थिक तूफान’ का सामना करने वाला है। अपने रायबरेली दौरे के दौरान सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई आर्थिक व्यवस्था अंबानी-अडानी के फायदे के लिए तैयार की गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा।
राहुल ने अपने बयान में कहा कि, मौजूदा आर्थिक ढांचा ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा। राहुल ने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा, ‘जो आर्थिक झटका आने वाला है, उसका असर अडानी, अंबानी और मोदी जी पर नहीं पड़ेगा। (Rahul Gandhi Latest Statement) इसका सबसे बड़ा असर यूपी के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा।’
एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है।
12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया – वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था।
और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है।
चोट उन्हें नहीं लगेगी – उनके पास निकलने के रास्ते हैं।चोट आपको लगेगी – युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को,… pic.twitter.com/GqD8oUApji
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2026
Rahul Gandhi Latest Statement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कस्ते हुए कहा कि, केंद्र सरकार लोगों से विदेश यात्रा कम करने की बात कर रही है और (Rahul Gandhi Latest Statement) जबकि पीएम मोदी खुद ही लगातार विदेश दौरे पर रहते हैं। राहुल ने आगे कहा कि, सरकार देश की आंतरिक आर्थिक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को सलाह देने में लगी हुई है।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। (Rahul Gandhi Latest Statement) दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए से बढ़कर 98.64 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 90.67 रुपए से बढ़कर 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।
इन्हे भी पढ़ें:-