राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करेंगे

Ads

राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करेंगे

  •  
  • Publish Date - February 14, 2021 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

पुडुचेरी, 14 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करके केन्द्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

तमिलनाडु सहित केन्द्र शासित प्रदेश में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ए. वी. सुब्रमणियन ने एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा कि राहुल गांधी अदालत परिसर के सामने स्थित एएफटी मिल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पुडुचेरी में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है, जिसे द्रमुक का बाहर से समर्थन प्राप्त है। पार्टी को 2016 में 15 सीटें मिली थीं। लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री और विधायक पद से ए. नमसिवायम के इस्तीफे (25 जनवरी) से पार्टी को धक्का लगा।

कांग्रेस के एक अन्य विधायक ई. तीप्पैन्थन ने भी 25 जनवरी को इस्तीफा दे दिया। इस कारण 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कम होकर विधानसभा अध्यक्ष सहित 12 रह गई। बाद में दोनों विधायक भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस विधायक एन. धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जुलाई, 2020 में विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दिया था।

द्रमुक के तीन विधायक वी. नारायणसामी नीत सरकार का बाहर से समर्थन कर रहे हैं।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप