Gold Rate 08 June 2026: हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम हुए गोल्ड के रेट, छत्तीसगढ़ से लेकर चेन्नई तक गिरे दाम, जानिए अब 10 ग्राम के लिए कितने रुपये देने होंगे?

Ads

Gold Rate 08 June 2026: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्ष विराम को लेकर अनिश्चितता के माहौल के बीच निवेशक फिलहाल सोने पर पैसा लगाने से बचते नजर आ रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग और आपूर्ति से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती है।

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 09:34 AM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 09:39 AM IST

(Gold Rate 08 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • देशभर में सोना लगातार सस्ता हो रहा है।
  • एक हफ्ते में 24K सोना ₹3,500 तक टूटा।
  • ग्लोबल तनाव से निवेशकों की धारणा कमजोर।

नई दिल्ली: Gold Rate 08 June 2026 in India: देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज सोमवार 8 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना और सस्ता हो गया। जहां 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की कमी दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 कैरेट सोना घटकर 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लगातार गिरती कीमतों के कारण खरीदारों के चेहरे पर खुशी का माहौल बना हुआ है।

रायपुर में आज का सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) 24 कैरेट (24K) 22 कैरेट (22K) 18 कैरेट (18K)
1 ग्राम ₹15,272 (-₹1) ₹13,999 (-₹1) ₹11,454 (-₹1)
8 ग्राम ₹1,22,176 (-₹8) ₹1,11,992 (-₹8) ₹91,632 (-₹8)
10 ग्राम ₹1,52,720 (-₹10) ₹1,39,990 (-₹10) ₹1,14,540 (-₹10)
100 ग्राम ₹15,27,200 (-₹100) ₹13,99,900 (-₹100) ₹11,45,400 (-₹100)

एक सप्ताह में बड़ी गिरावट (Sharp Drop in Gold Prices)

बीते सात दिनों में सोने की कीमतों में जोरदार कमी देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोना करीब 3,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में 3,210 रुपये और 18 कैरेट सोने में 2,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुख फिलहाल सोने की ओर कम हुआ है। इसका असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,470.79 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।

रायपुर में पिछले 10 दिनों का सोने का भाव (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (24K) बदलाव 22 कैरेट (22K) बदलाव
08 जून 2026 ₹ 15,272 ₹ -1 ₹ 13,999 ₹ -1
07 जून 2026 ₹ 15,273 ₹ 0 ₹ 14,000 ₹ 0
06 जून 2026 ₹ 15,273 ₹ -300 ₹ 14,000 ₹ -275
05 जून 2026 ₹ 15,573 ₹ -38 ₹ 14,275 ₹ -35
04 जून 2026 ₹ 15,611 ₹ -11 ₹ 14,310 ₹ -10
03 जून 2026 ₹ 15,622 ₹ 0 ₹ 14,320 ₹ 0
02 जून 2026 ₹ 15,622 ₹ 0 ₹ 14,320 ₹ 0
01 जून 2026 ₹ 15,622 ₹ -82 ₹ 14,320 ₹ -75
31 मई 2026 ₹ 15,704 ₹ 0 ₹ 14,395 ₹ 0
30 मई 2026 ₹ 15,704 ₹ -60 ₹ 14,395 ₹ -55

बड़े शहरों में क्या है गोल्ड रेट (Today gold Rates in Major Cities)

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। रायपुर, मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,39,990 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,900 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,900 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव मुंबई के समान बने हुए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली 1,16,980 1,40,140 1,55,900
मुंबई 1,14,540 1,39,990 1,52,720
अहमदाबाद 1,16,880 1,40,040 1,55,800
चेन्नई 1,16,090 1,41,990 1,54,900
कोलकाता 1,14,540 1,39,990 1,52,720
हैदराबाद 1,14,540 1,39,990 1,52,720
रायपुर 1,14,540 1,39,990 1,52,720
भोपाल 1,16,880 1,40,040 1,55,800
लखनऊ 1,16,980 1,40,140 1,55,900
चंडीगढ़ 1,16,980 1,40,140 1,55,900

चांदी भी हुई कमजोर (Silver Also Falls)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार नरमी बनी हुई है। सोमवार सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते एक सप्ताह में इसके दाम करीब 15,000 रुपये तक घट चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 72.89 डॉलर प्रति औंस है। जानकारों का कहना है कि घरेलू मांग, डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रम जैसे कई कारक सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

8 जून को सोने के दाम में क्या बदलाव हुआ?

देश के ज्यादातर शहरों में 24K, 22K और 18K सोना 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।

रायपुर में सोने का क्या भाव है?

रायपुर में 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,990 और 24 कैरेट सोना ₹1,52,720 प्रति 10 ग्राम है।

पिछले एक सप्ताह में सोना कितना सस्ता हुआ?

24 कैरेट सोना करीब ₹3,500, 22 कैरेट ₹3,210 और 18 कैरेट ₹2,630 प्रति 10 ग्राम तक गिरा है।

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?

अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क हैं, जिससे मांग प्रभावित हुई है।