BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा बुधवार से

राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा बुधवार से

राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा बुधवार से
Bhasha
Published: 09 Sept 2025 | 3:54 pmModified: 09 Sept 2025 | 3:54 pm

रायबरेली (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल अपने रायबरेली दौरे के पहले दिन सबसे पहले हरचंदपुर में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि उसके बाद गांधी गौरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ का अनावरण करने से पहले शहर के एक होटल में प्रजापति समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे।

तिवारी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बने एक पार्क का निरीक्षण करने राहुल गांधी मूलीहामऊ गांव जाएंगे। तिवारी ने बताया कि उसके बाद वह ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि सांसद ऊँचाहार स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पार्टी नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की एक बैठक में शामिल होंगे।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा बुधवार से

People also search for:Uttar Pradesh Rahul Rae Bareli
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm