Rahul Gandhi Odisha Tour : राहुल गांधी का ओडिशा दौरा आज, मधुसूदन दास को श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा को करेंगे संबोधित

Ads

Rahul Gandhi Odisha Tour : पूर्व कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गांधी आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे और लोगों

  •  
  • Publish Date - April 28, 2024 / 08:30 AM IST,
    Updated On - April 28, 2024 / 08:30 AM IST

Rahul Gandhi Video Viral

नई दिल्ली : Rahul Gandhi Odisha Tour :  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। दोनों ही पार्टी के नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहें हैं। इसी कड़ी में पूर्व कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गांधी आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे और लोगों से पार्टी के लिए वोट करने का आग्रह करेंगे। राहुल कटक जिले के निश्चिंतकोइली ब्लॉक के आरएमसी क्षेत्र में आयोजित एक बैठक में भाग लेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी मधुसूदन दास की 176वीं जयंती पर उनके जन्मस्थान सत्यभामापुर (सालीपुर) जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Rahul Gandhi Odisha Tour :  बैठक में तटीय जिलों कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर से कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव जीतने के निर्देश और टिप्स देंगे. प्रदेश कांग्रेस उनके दौरे को लेकर दबाव बना रही है. उनके दौरे से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Chunav 2024 : इस संसदीय क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों पर फिर से होगी वोटिंग, ECI ने दिया आदेश

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp