कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी,कहा- जिसे बुलावा आता है, वो ही जा पाता है कैलाश

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी,कहा- जिसे बुलावा आता है, वो ही जा पाता है कैलाश

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी,कहा- जिसे बुलावा आता है, वो ही जा पाता है कैलाश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 5, 2018 11:24 am IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। राहुल ने यात्रा के दौरान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है और लिखा है कि बिना बुलाए कोई कैलाश नहीं जा पाता, जब बुलाआ आता है वो ही कैलाश पहुंच पाता है। मैं सौभाग्यशाली हूं। राहुल ने लिखा, ‘मानसरोवर झील का पानी बेहद शांत, स्थिर और कोमल है। यह झील सबकुछ देती है और कुछ नहीं लेती। इसे कोई भी ग्रहण कर सकता है। यहां कोई घृणा नहीं है। इसलिए भारत में इस जल को पूजा जाता है।’ 

पढ़ें-अमित शाह ने बीजेपी को बताया अंगद का पांव, राहुल से मांगा चार पीढ़ी का हिसाब

राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था, जिसमें कहा गया था कि यात्रा के दौरान राहुल ने नॉनवेज भोजन किया था। हालांकि कुछ देर बाद काठमांडू के रेस्तरां ने सफाई दी कि राहुल ने ‘सिर्फ शाकाहारी भोजन’ ही किया है। 

पढ़ें- अमेरिका ने दी सीरिया को चेतावनी, कहा- इदलिब पर हमला करना मानवता के खिलाफ

31 अगस्त को राहुल गांधी ने संस्कृत श्लोक के साथ कैलास पर्वत की तस्वीर पोस्ट की थी। कांग्रेस अध्यक्ष की यात्रा से पहले पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, ‘शिव भक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए निकल चुके हैं। वह कैलास पर्वत की परिक्रमा करेंगे। इस यात्रा में 12-15 दिन का वक्त लगेगा।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में