’30 सितंबर तक नहीं चलेंगी ट्रेन’ की खबर का रेल मंत्रालय ने किया खंडन, कहा नहीं जारी हुआ ऐसा कोई भी सर्कुलर

'30 सितंबर तक नहीं चलेंगी ट्रेन' की खबर का रेल मंत्रालय ने किया खंडन, कहा नहीं जारी हुआ ऐसा कोई भी सर्कुलर

’30 सितंबर तक नहीं चलेंगी ट्रेन’ की खबर का रेल मंत्रालय ने किया खंडन, कहा नहीं जारी हुआ ऐसा कोई भी सर्कुलर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 11, 2020 8:34 am IST

नईदिल्ली। सोशल मीडिया पर एक खबर खूब तेजी से फैल रही है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे ने 30 सितंबर तक सभी सामान्य ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। इस झूठी खबर पर रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर सफाई दी है। रेल मंत्रालय ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबर चलाई जा रही है कि 30 सितंबर तक ट्रेनें नहीं चलेंगी।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हर हाल में पिता की संपत्ति में बेटी को मिलेगा भाई के …

रेलवे ने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्से ये खबर चला रहे हैं कि 30 सितंबर तक रेलवे ने सभी सामान्य ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। रेल मंत्रालय ने लिखा है कि ऐसा कुछ नहीं है, ये भ्रामक खबर है। रेल मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई सर्कुलर नहीं जारी किया गया है। रेलवे ने बताया कि स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेन जैसे चलती आ रही हैं, वैसे ही चलती रहेंगी। 
 
ये भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, कोरोना संक्रमण …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com