बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाइए क्योंकि रेलवे बना रहा ये प्लान
बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाइए क्योंकि रेलवे बना रहा ये प्लान
नई दिल्ली। रेलवे ने अभी हालही में एक निर्णय लिया था, जिसके तहत आप अगर ट्रेन में तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाते हैं, तो आपको हवाई सफर की तरह फाइन देना होगा। अब इस निर्णय के बाद रेलवे ने एक अभियान शुरु किया है जोकि 8 जून से 22 जून तक चलेगा, इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ने के लिए रेलवे विशेष अभियान चला रहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए एक लेटर में सभी प्रिंसिपल कमर्सल मैनेजर्स से कहा गया है कि इस अभ्यास पर एक रिपोर्ट 23 जून तक जोन द्वारा जमा करनी होगी। विशेष जांच के तरह रेलवे वैध टिकटों के बिना यात्रा करने वाले लोगों को दंडित करेगा। साथ ही इस मामले में नकली, जाली टिकटों और पास का दुरुपयोग करने की भी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हार्दिक पटेल का बयान- महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या मप्र में
बता दें कि सभी जोन में देरी से चल रही ट्रेनों को लेकर आलोचना झेल रहे रेलवे ने हाल ही में कई कदम उठाए हैं। इनमें टिकट बुकिंग आसान करने के लिए नया पोर्टल, कुछ प्रीमियम ट्रेनों में खाने के लिए बायो-डिस्पाजेबल प्लेट और 20 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही ट्रेन में अतिरिक्त वाटर बोतल शामिल हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


