रेलवे बढ़ाएगा स्पेशल ट्रेनों की संख्या, राज्यों से विचार विमर्श जारी, त्योहारों में लोगों की बढ़ेगी आवाजाही

रेलवे बढ़ाएगा स्पेशल ट्रेनों की संख्या, राज्यों से विचार विमर्श जारी, त्योहारों में लोगों की बढ़ेगी आवाजाही

रेलवे बढ़ाएगा स्पेशल ट्रेनों की संख्या, राज्यों से विचार विमर्श जारी, त्योहारों में लोगों की बढ़ेगी आवाजाही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 1, 2020 11:57 am IST

नईदिल्ली। लोगों की परेशानियों को देखते रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि और अधिक स्पेशल ट्रेनों पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए राज्य सरकारों से सलाह-मशविरा जारी है। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मार्च अंत से ही पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद है। अभी रेलवे केवल 230 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिनमें 30 राजधानी हैं।

ये भी पढ़ें:लुटेरों के हमले के बाद सुरेश रैना की बुआ के बेटे की मौत, अभी तक किस…

गौरतलब है कि आने वाले महीनों में दशहरा, दीपावली, छठ पूजा जैसे कई त्योहार आने वाले हैं, जिनमें यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस बार ट्रेनों की संख्या बेहद सीमित होने की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:अगले 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है लोन पर मोरेटोरियम, सरकार ने सुप्रीम…

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार नई स्पेशल ट्रेन चलाने संबंधी घोषणा आगामी कुछ दिन में की जाएगी। वर्तमान में कोविड-19 की वजह से सभी नियमित यात्री सेवाएं निलंबित हैं। रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ”और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकारों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।”

ये भी पढ़ें: नफरत फैलाने के आरोपी डॉ. कफील को करें तत्काल रिहा, हाईकोर्ट ने NSA …

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे काफी अहतियात बरत रहा है और इसलिए नियमित ट्रेनों को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में भी कई तरह की सावधानियां बरतीं जा रही हैंं। वेटिंग टिकट पर यात्रा पर रोक है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com