जयपुर, 19 अगस्त (भाषा) मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल से फिर बारिश होने का अनुमान जताया है।
विभाग के अनुसार, 20 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बाकी भागों में कमजोर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
इसी तरह बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 20 से 22 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होगी।
बुधवार को सुबह तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा तथा पूर्वी भाग के खेरथल तिजारा, बारां, कोटा, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़ व सलुम्बर जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश दानपुर (बाँसवाड़ा) में हुई।
भाषा पृथ्वी
मनीषा
मनीषा