Realme Smartphone Price Hike: अचानक Realme ने महंगे कर दिए ये स्मार्टफोन! कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, खरीदारी से पहले जान लें नई कीमत

Ads

Realme Smartphone Price Hike: रियलमी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Realme 16 Pro+ और 16 Pro के कुछ वेरिएंट अब 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। वहीं, अन्य चुनिंदा मॉडल्स की कीमत में 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 04:33 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 04:57 PM IST

(Realme Smartphone Price Hike/ Image Credit: Realme)

HIGHLIGHTS
  • Realme फोन हुए महंगे: कई मॉडल्स की कीमत ₹1,000 से ₹4,000 तक बढ़ी।
  • सबसे ज्यादा बढ़ोतरी: Realme 16 Pro+ और 16 Pro के कुछ वेरिएंट ₹4,000 तक महंगे हुए।
  • 16 5G सीरीज: Realme 16 5G और 16T 5G के सभी वेरिएंट ₹1,000 महंगे हुए।

नई दिल्ली: Realme Smartphone Price Hike: भारत में Realme के कई स्मार्टफोन अब महंगे (Realme Smartphone Price Hike) हो गए हैं। कंपनी ने Realme 16 सीरीज और C सीरीज के चुनिंदा मॉडल की कीमत बढ़ाई है। इनमें Realme 16 Pro+, 16 Pro, Realme 16 5G, Realme 16T 5G, Realme C83 5G और Realme C100x 4G शामिल हैं। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमत में 1,000 रुपये से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें 18 अगस्त 2026 से लागू बताई जा रही है।

16 Pro+ और 16 Pro पर सबसे ज्यादा असर

Realme 16 Pro+ 5G और 16 Pro 5G की कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। 16 Pro+ 5G का 8GB+128GB मॉडल अब 53,999 रुपये का हो गया है जो पहले 49,999 रुपये था। इसके 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट अब क्रमशः 55,999 रुपये और 58,999 रुपये में मिलेंगे। वहीं 16 Pro 5G के तीनों वेरिएंट की नई कीमतें 44,999 रुपये, 46,999 रुपये और 49,999 रुपये हैं।

16 5G और 16T 5G भी हुए महंगे

Realme 16 5G और 16T 5G के सभी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा (Realme Smartphone Price Hike) किया गया है। 16 5G का 8GB+128GB मॉडल अब 36,999 रुपये, 8GB+256GB 39,999 रुपये और 12GB+256GB 42,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 16T 5G के 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB मॉडल क्रमशः 32,999 रुपये, 35,999 रुपयेऔर 36,999 रुपये के हो गए हैं।

C सीरीज पर भी बढ़ोतरी का असर

बजट रेंज के Realme C83 5G और C100x 4G की कीमतें भी (Realme Smartphone Price Hike) बढ़ी हैं। C83 5G का 4GB+64GB मॉडल अब 18,499 रुपये, 4GB+128GB 21,499 रुपये और 6GB+128GB 24,499 रुपये का है। वहीं C100x 4G का 4GB+64GB वेरिएंट 16,999 रुपये हो गया है। कंपनी के मुताबिक, मेमोरी, चिपसेट और अन्य स्मार्टफोन कंपोनेंट की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में यह बदलाव किया गया है।

रियलमी के इन मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी

Model (RAM + Storage) Old Price New Price Increase
Realme 16 Pro+ 5G (8GB + 128GB) ₹ 49,999 ₹ 53,999 ₹ 4,000
Realme 16 Pro+ 5G (8GB + 256GB) ₹ 52,999 ₹ 55,999 ₹ 3,000
Realme 16 Pro+ 5G (12GB + 256GB) ₹ 55,999 ₹ 58,999 ₹ 3,000
Realme 16 Pro 5G (8GB + 128GB) ₹ 40,999 ₹ 44,999 ₹ 4,000
Realme 16 Pro 5G (8GB + 256GB) ₹ 43,999 ₹ 46,999 ₹ 3,000
Realme 16 Pro 5G (12GB + 256GB) ₹ 46,999 ₹ 49,999 ₹ 3,000
Realme 16 5G (8GB + 128GB) ₹ 35,999 ₹ 36,999 ₹ 1,000
Realme 16 5G (8GB + 256GB) ₹ 38,999 ₹ 39,999 ₹ 1,000
Realme 16 5G (12GB + 256GB) ₹ 41,999 ₹ 42,999 ₹ 1,000
Realme 16T 5G (6GB + 128GB) ₹ 31,999 ₹ 32,999 ₹ 1,000
Realme 16T 5G (8GB + 128GB) ₹ 34,999 ₹ 35,999 ₹ 1,000
Realme 16T 5G (8GB + 256GB) ₹ 35,999 ₹ 36,999 ₹ 1,000
Realme C83 5G (4GB + 64GB) ₹ 17,499 ₹ 18,499 ₹ 1,000
Realme C83 5G (4GB + 128GB) ₹ 19,499 ₹ 21,499 ₹ 2,000
Realme C83 5G (6GB + 128GB) ₹ 22,499 ₹ 24,499 ₹ 2,000
Realme C100X 4G (4GB + 64GB) ₹ 14,999 ₹ 16,999 ₹ 2,000

इन्हें भी पढ़ें:

Realme के फोन कितने महंगे हुए हैं?

अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में ₹1,000 से ₹4,000 तक की बढ़ोतरी हुई है।

सबसे ज्यादा कीमत किन फोन की बढ़ी है?

Realme 16 Pro+ 5G और 16 Pro 5G के कुछ वेरिएंट की कीमत में ₹4,000 तक का इजाफा हुआ है।

Realme 16 5G की नई कीमत क्या है?

इसके वेरिएंट के अनुसार नई कीमत ₹36,999 से ₹42,999 तक है।

क्या Realme के बजट फोन भी महंगे हुए हैं?

हां, Realme C83 5G और C100x 4G जैसे बजट मॉडल्स की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।