नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में लगी आग में लोगों की मौत होने पर बुधवार को दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पांच मंजिला एक इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में चार वर्षीय एक बच्चे और दो महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में छह अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार इस इमारत में कई होटल थे।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
भाषा अमित अविनाश देवेंद्र
देवेंद्र