राजस्थान: सड़क हादसे में एक युवती की मौत, 24 अन्य घायल

Ads

राजस्थान: सड़क हादसे में एक युवती की मौत, 24 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - May 29, 2024 / 03:42 PM IST,
    Updated On - May 29, 2024 / 03:42 PM IST

जयपुर, 29 मई (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक बस के पलट जाने से एक युवती की मौत हो गई और 24 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बांदीकुई के थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि यह बस हरिद्वार से जयपुर आ रही थी, तभी चालक ने उसपर से नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ 10 फुट नीचे गिरकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि अंकिता (19) बस के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके अनुसार इस हादसे में 24 अन्य यात्री घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा राजकुमार

राजकुमार