जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) भीलवाड़ा जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने पर मंगलवार को 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के दौरान गैस और पेट्रोलियम की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही थी।
उन्होंने कहा कि दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे 10 अकाउंट की पहचान की गई, जिनपर अफवाह फैलाई जा रही थी।
सिंह ने बताया कि ये लोग ‘फॉलोअर्स’ और ‘व्यूअर्स’ बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर भ्रम का माहौल बना रहे थे
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, महेंद्र बैरवा, कैलाश बैरवा, मुकेश प्रजापत, राधेश्याम जाट, ओमप्रकाश और दीपक सिंह शामिल हैं। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी युवकों से अफवाह फैलाने वाले वीडियो डिलीट करवाए और मांगी मंगवाकर वीडियो जारी करवाए।
भाषा बाकोलिया
जोहेब
जोहेब