राजस्थान में पुलिस जीप पर पलटा ट्रोला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Ads

राजस्थान में पुलिस जीप पर पलटा ट्रोला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 23, 2024 / 03:08 PM IST,
    Updated On - April 26, 2024 / 12:38 AM IST

जयपुर, 23 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के नीमकाथाना जिले में मंगलवार को रोडी से भरा एक ट्रोला (भारी वाहन) अनियंत्रित होकर पुलिस जीप पर पलट गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक अनुज दल ने बताया कि हादसा रामपुरा घाटी के निकट उस समय हुआ, जब हनुमान मंदिर के दर्शन कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की जीप पर रोडी से भरा अनियंत्रित ट्रोला पलट गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हैड कांस्टेबल शीशराम, चालक भंवरलाल और कांस्टेबल महिपाल के रूप में हुई है, जो पाटन थाने में तैनात थे। भाषा कुंज पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र