राजस्थान: सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच जख्मी

Ads

राजस्थान: सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच जख्मी

  •  
  • Publish Date - February 13, 2024 / 03:22 PM IST,
    Updated On - February 13, 2024 / 03:22 PM IST

जयपुर, 13 फरवरी (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक के मिनी ट्रक को पीछे से टक्कर मारने के बाद पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि कांकरोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीलवाड़ा से नाथद्वारा जा रहे मिनी ट्रक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद वह पलट गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मनोज (21), बदरिया (48) और भैरू लाल (32) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज नोमान

नोमान