राजस्थान : सांड के पटरी पर आने से मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

Ads

राजस्थान : सांड के पटरी पर आने से मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - October 8, 2025 / 01:26 PM IST,
    Updated On - October 8, 2025 / 01:26 PM IST

जयपुर, आठ अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार रात एक मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार एक सांड (नंदी) के अचानक पटरी पर आने के कारण यह हादसा हुआ।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी जा रही थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक अधिकारी ने कहा, ’38 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 16 खाली थे और 22 चावल की बोरियों से भरे हुए थे। एक सांड के अचानक पटरी पर आ जाने के कारण मालगाड़ी पटरी से उतर गई।’

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त रेल पटरियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा