जयपुर, तीन अगस्त (भाषा) राजस्थान के बारां जिले में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यह हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार यात्री वाहन (एसयूवी) सामने से मवेशी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।
चौधरी के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान फूलचंद, हरिचरण, लाखन और राजू सहरिया के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
भाषा
पृथ्वी पारुल
पारुल