राजस्थान: सड़क हादसे में गुजरात के दो दंपतियों सहित पांच की मौत

Ads

राजस्थान: सड़क हादसे में गुजरात के दो दंपतियों सहित पांच की मौत

  •  
  • Publish Date - February 16, 2024 / 11:00 AM IST,
    Updated On - February 16, 2024 / 11:00 AM IST

जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) बीकानेर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के दो दंपतियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि हादसा नोखा थाना क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक वाहन (स्कॉर्पियो) आगे चल रहे वाहन में जा टकराया। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही नर्सिंग अधिकारी पूजा व उनके पति कर्ण के रूप में हुई है। इसके अलावा, हादसे में प्रतीक-हेतल की डेढ़ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, ये सभी लोग कश्मीर से गुजरात के कच्छ लौट रहे थे तभी सुबह लगभग चार बजे यह हादसा हुआ। पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

भाषा पृथ्वी मनीषा सुरभि

सुरभि