राजस्थान: एसीबी ने पटवारी सहित दो जनों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
राजस्थान: एसीबी ने पटवारी सहित दो जनों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
जयपुर, तीन जुलाई (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को एक पटवारी एवं एक निजी व्यक्ति को कथित रूप से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार अजासर हल्के के पटवारी लखवीर यादव एवं कथित दलाल (निजी व्यक्ति) जेठुसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो के बयान के अनुसार परिवादी ने शिकायत की थी कि यादव उसके पिता के खेत की पुनः तरमीम (संशोधन) कर राजस्व रिकार्ड में प्रविष्टि करने एवं पैमाईश की रिपोर्ट देने के लिए जेठूसिंह के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत मांग रहा है।
बयान के अनुसार ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा इस दौरान कथित रिश्वत राशि 50,000 रूपये (जेठूसिंह से) बरामद की गई। एसीबी मामले की जांच कर रही है।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार

Facebook


