राजस्थान : कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत

राजस्थान : कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत

राजस्थान : कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
Modified Date: May 3, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: May 3, 2026 1:43 pm IST

जैसलमेर, तीन मई (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक सहायक नर्स (एएनएम) की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हड्डा क्रॉसिंग के पास हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान हरिया चौधरी (35) के रूप में हुई है। हरिया सलखा गांव में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं।

पुलिस ने बताया कि वह अपने पति और बेटी के साथ कार में यात्रा कर रही थीं। हादसे में हरिया की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। बच्ची सुरक्षित है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा बाकोलिया नेत्रपाल सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में