राजस्थान: विधानसभा सत्र से पहले मंगलवार को होगी सर्वदलीय बैठक
राजस्थान: विधानसभा सत्र से पहले मंगलवार को होगी सर्वदलीय बैठक
जयपुर, 25 जनवरी (भाषा) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को बताया कि 16वीं विधानसभा के पांचवें सत्र से पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक होगी।
देवनानी ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, विपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान और विधायक सुभाष गर्ग, मनोज कुमार व थावर चंद शामिल होंगे।
अध्यक्ष ने बताया कि सर्वदलीय बैठक लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का एक प्रभावी मंच है क्योंकि यह सदन की कार्यवाही में सभी दलों की भागीदारी सुनिश्चित करती है और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा का मार्ग प्रशस्त करती है।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


