राजस्थान: बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
राजस्थान: बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
जयपुर, नौ मई (भाषा) राजस्थान के अधिकांश भागों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विभाग के मुताबिक, जैसलमेर में 45.0 डिग्री, फलोदी में 44.8 डिग्री, जोधपुर में 43.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.8 डिग्री, बीकानेर में 42.2 डिग्री और गंगानगर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अगले पांच से छह दिनों में लू चलने का प्रबल अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
भाषा पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


