राजस्थान: भाजपा नेता राठौड़ और मंत्री पटेल ने आग हादसे से प्रभावित दुकानों का जायजा लिया

राजस्थान: भाजपा नेता राठौड़ और मंत्री पटेल ने आग हादसे से प्रभावित दुकानों का जायजा लिया

राजस्थान: भाजपा नेता राठौड़ और मंत्री पटेल ने आग हादसे से प्रभावित दुकानों का जायजा लिया
Modified Date: September 18, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: September 18, 2026 10:35 pm IST

जयपुर, 18 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को यहां पुरोहित जी के कटले में आग से जली दुकानों का जायजा लिया और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।

पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि राठौड़ और पटेल ने बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहित जी के कटले में बृहस्पतिवार को लगी भीषण आग की घटना के बाद शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

कटला व्यापार मंडल के राकेश गुप्ता ने घटनाक्रम के बारे में बताया। दोनों नेताओं ने पीड़ित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें नियमानुसार हरसंभव सहायता प्रदान करवाई जाएगी।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में