राजस्थान: घर से लापता हुई किशोरी का शव मिला

राजस्थान: घर से लापता हुई किशोरी का शव मिला

राजस्थान: घर से लापता हुई किशोरी का शव मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 15, 2022 4:15 pm IST

जयपुर, 15 जून (भाषा) राजस्थान के करौली जिले मंडरायल थानाक्षेत्र में एक दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी (15) का शव बुधवार को बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि मंडरायल कस्बे में मंगलवार से लापता किशोरी का शव बुधवार को मंडरायल किले के पास मिला। पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने मंगलवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

करौली पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘ 15 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार को मिला। परिजनों ने मंगलवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।’’

उन्होंने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत जुटाये हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बलात्कार और हत्या का संदेह जताया है।

भाषा कुंज पृथ्वी

अमित

अमित


लेखक के बारे में