राजस्थान : बांसवाड़ा जिले में नाव पलटने की घटना में युवक का शव मिला

Ads

राजस्थान : बांसवाड़ा जिले में नाव पलटने की घटना में युवक का शव मिला

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 02:56 PM IST

जयपुर, सात मई (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक नदी में नाव पलटने के बाद लापता हुए एक युवक का शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नदी में डूबे आठ साल के एक अन्य बच्चे को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है हालांकि उसके बचने की उम्मीद कम है।

अरथूना के थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि जयेश (21) का शव बचाव दल ने बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया, “नदी की गहराई लगभग 60-70 फुट है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने बृहस्पतिवार को गहरे पानी से शव बरामद किया। वहीं आठ वर्षीय मानव को खोजने के लिए तलाशी जारी है।”

पुलिस के मुताबिक, यह घटना अरथूना थाना क्षेत्र के भैंसाऊ गांव के पास मंगलवार को उस समय हुई, जब लगभग 10-11 लोगों को ले जा रही एक नाव नदी के किनारे से लगभग 200 मीटर दूर पलट गई।

पुलिस ने बताया कि नाव में सवार आठ से नौ पुरुष तो तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि जयेश और मानव लापता हो गए।

भाषा पृथ्वी मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र