TVK and AIDMK Alliance News: सत्ता के लिए ये पार्टी टूटने के कगार पर!. जीते हुए विधायकों ने दी आलाकमान को चेतावनी, नहीं दिया समर्थन तो उठाएंगे ये बड़ा कदम

Ads

TVK and AIDMK Alliance Latest News and Updates: तमिलनाडु में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी, AIADMK में बगावत और समर्थन को लेकर सियासत तेज।

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 02:31 PM IST

TVK and AIDMK Alliance Latest News and Updates || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • विजय की TVK ने 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु राजनीति में बड़ा उलटफेर किया।
  • AIADMK के कई विधायक TVK को समर्थन देने के पक्ष में बताए जा रहे।
  • DMK-AIADMK संभावित गठबंधन की चर्चाओं से राजनीतिक हलचल तेज हुई।

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है। (TVK and AIDMK Alliance Latest News and Updates) हालांकि बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से पार्टी अभी भी 10 सीट दूर है, जिसके चलते राज्य में जोड़-तोड़ और समर्थन की राजनीति तेज हो गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

AIDMK में हो सकती है बड़ी बगावत

इसी बीच एआईएडीएमके के भीतर भी बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पार्टी की विधायक दल की बैठक अचानक टाल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के 47 विधायकों में से बड़ी संख्या TVK को समर्थन देने के पक्ष में है। खबरें हैं कि कई विधायक चाहते हैं कि पार्टी नेतृत्व जल्द फैसला ले, नहीं तो बगावत की स्थिति बन सकती है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी पर दबाव बढ़ रहा है। (TVK and AIDMK Alliance Latest News and Updates) बताया जा रहा है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 30 से अधिक विधायक अलग होकर विजय का समर्थन कर सकते हैं। इस संभावित बगावत का नेतृत्व वरिष्ठ नेता सी.वी. षणमुगम के हाथ में होने की चर्चा है।

तमिलनाडु की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा डीएमके और एआईएडीएमके के संभावित समीकरण को लेकर हो रही है। वर्षों से एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे दोनों दलों के बीच अंदरखाने बातचीत की अटकलें तेज हैं। माना जा रहा है कि विजय को सत्ता से दूर रखने के लिए पुराने राजनीतिक मतभेद भुलाए जा सकते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

जानें किन दलों के पास है कितने सीटें

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं, जबकि डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के पास 5 सीटें, पीएमके के पास 4 और CPI व CPI(M) को 2-2 सीटें मिली हैं। (TVK and AIDMK Alliance Latest News and Updates) फिलहाल किसी भी दल ने खुलकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन राज्य की राजनीति में अगले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

Q1. तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कितनी सीटें मिली हैं?

Ans: विजय की TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुल 108 सीटें हासिल की हैं।

Q2. AIADMK में बगावत की चर्चा क्यों हो रही है?

Ans: कई विधायक TVK को समर्थन देने के पक्ष में हैं, जिससे पार्टी में असंतोष बढ़ा है।

Q3. तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए कितनी सीटें चाहिए?

Ans: 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत आवश्यक है।