Rajasthan Chemical Factory Fire | Photo Credit: IBC24
भिवाड़ी: राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग (Rajasthan Chemical Factory Fire) लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चपेट में आने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और रेस्क्यू टीम की मदद से 7 शवों को बरामद कर लिया गया है।
Rajasthan News मिली जानकारी के अनुसार, घटना भिवाड़ी के एक कैमिकल फैक्ट्री का है। बताया जा रहा है कि घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि कई मजदूर अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और रेस्क्यू टीम की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तबतक 7 मजदूरों की जान जा चुकी थी। फिलहाल रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में लग गई है।
#WATCH | Rajasthan: Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi of Khairthal-Tijara district. Their bodies have been recovered. Firefighting operations are underway. More details awaited.
(Video Source: Fire Department) pic.twitter.com/VjxVALnjh3
— ANI (@ANI) February 16, 2026
घटना को लेकर भिवाड़ी के एडिशनल SP अतुल साहू ने बताया कि, “हमें सुबह करीब 9-9:30 बजे जानकारी मिली कि एक केमिकल यूनिट में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। आग बुझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेज होने की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी है। यहां काम कर रहे 4-5 लोग भी घायल हो गए हैं, जिन्हें AIIMS दिल्ली रेफर किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके पास रेडीमेड गारमेंट्स का लाइसेंस था, और उसमें छोटे एक्सप्लोसिव और पटाखों का सामान मिला है। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है, और पूरी जांच के बाद वजह पता चलेगी। 11 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई है, और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।”
#WATCH | Bhiwadi, Rajasthan: Additional SP Bhiwadi, Atul Sahu says, “We got the information around 9-9:30 AM that one chemical unit has caught fire. On receiving the information, the fire brigade team immediately reached there. A lot of efforts were made to extinguish the fire,… https://t.co/S5JI0Nk6S6 pic.twitter.com/oXeSWRlddy
— ANI (@ANI) February 16, 2026