राजस्थान: झालावाड़ में लंबी बीमारी से परेशान दम्पति ने की आत्महत्या
राजस्थान: झालावाड़ में लंबी बीमारी से परेशान दम्पति ने की आत्महत्या
कोटा, 11 अगस्त (भाषा) राजस्थान के झालावाड़ जिले में लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक दम्पति ने अपने कमरे में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने उनके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
सुनेल पुलिस थाने के एसएचओ विष्णु सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान लालचंद धाकड़ (65) और उनकी पत्नी सीता बाई (60) के रूप में हुई है। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को हुई और सोमवार सुबह परिवार वालों को उनके शव मिले।
एसएचओ ने बताया कि दम्पति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वे लंबे समय से बीमार थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने पुलिस से परिवार के सदस्यों को ‘परेशान’ न करने का भी आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि सीता बाई गंभीर रूप से लकवाग्रस्त थीं, जबकि उनके पति भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (आत्महत्या/दुर्घटनावश मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


