राजस्थान: पुलिस महानिदेशक शर्मा ने सांगानेर थाने का निरीक्षण किया
राजस्थान: पुलिस महानिदेशक शर्मा ने सांगानेर थाने का निरीक्षण किया
जयपुर, 20 जुलाई (भाषा) राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को यहां सांगानेर थाने का निरीक्षण किया और अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, डीजीपी ने सांगानेर थाने को गोद लिया हुआ है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और उनकी प्रगति की समीक्षा की।
शर्मा ने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित मामलों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया तथा अधिकारियों को ‘उत्कृष्ट थाना’ की अवधारणा के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल, उप महानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन तथा सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा मौजूद रहे।
शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद अनुसंधान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
भाषा पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


