राजस्थान: ईडी ने ‘अवैध’ खनन से जुड़े धनशोधान मामले में तलाशी ली

राजस्थान: ईडी ने ‘अवैध’ खनन से जुड़े धनशोधान मामले में तलाशी ली

राजस्थान: ईडी ने ‘अवैध’ खनन से जुड़े धनशोधान मामले में तलाशी ली
Modified Date: February 14, 2024 / 11:00 am IST
Published Date: February 14, 2024 11:00 am IST

जयपुर, 14 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खनन क्षेत्र में कथित अनियमितताओं से जुड़ी धनशोधन मामले की जांच के तहत बुधवार को राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी खनन क्षेत्र और राज्य सरकार के संबद्ध विभागों में कथित अनियमितताओं की जांच से जुड़ी है।

कार्रवाई का विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला है।

भाषा कुंज सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में