राजस्थान में गंभीर एलपीजी संकट, लेकिन सरकार कर रही पर्याप्‍त आपूर्ति का दावा: गहलोत

राजस्थान में गंभीर एलपीजी संकट, लेकिन सरकार कर रही पर्याप्‍त आपूर्ति का दावा: गहलोत

राजस्थान में गंभीर एलपीजी संकट, लेकिन सरकार कर रही पर्याप्‍त आपूर्ति का दावा: गहलोत
Modified Date: March 18, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: March 18, 2026 8:48 pm IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य गंभीर एलपीजी संकट का सामना कर रहा है, जबकि सरकार पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रही है।

गहलोत ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह दावा जमीनी हकीकत से कोसो दूर है कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने में भारी परेशानी हो रही है।

गहलोत ने दावा किया कि इस स्थिति का उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 50,000 होटल और रेस्तरां वाणिज्यिक सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण बंद होने की कगार पर हैं।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में