राजस्थान : 18 लाख रुपये की नकदी से भरे बैग को छीन कर फरार हुए पांचों आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान : 18 लाख रुपये की नकदी से भरे बैग को छीन कर फरार हुए पांचों आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान : 18 लाख रुपये की नकदी से भरे बैग को छीन कर फरार हुए पांचों आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 17, 2022 7:53 pm IST

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को पिस्तौल की नोक पर एक व्यक्ति से 18 लाख रूपये की नकदी से भरे बैग को छीन कर फरार हुए पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि ‘‘पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लूटी गई राशि को भी बरामद कर लिया जायेगा।’’

पुलिस ने बताया कि लिवारी गांव के नजदीक जयसमंद नहर के पास दो मोटर साइकिल पर सवार होकर आए पांच अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर एक व्यक्ति से 18 लाख रुपये की नकदी से भरे बैग को छीनकर फरार हो गये थे।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार वह मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिये नकदी लेकर जा रहा था।

भाषा कुंज धीरज

धीरज


लेखक के बारे में