राजस्थान: अध्यापकों की कमी को लेकर गहलोत ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

राजस्थान: अध्यापकों की कमी को लेकर गहलोत ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

राजस्थान: अध्यापकों की कमी को लेकर गहलोत ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
Modified Date: July 29, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: July 29, 2026 3:49 pm IST

जयपुर, 29 जुलाई (भाषा) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग में अध्यापकों के खाली पदों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया।

गहलोत ने एक बयान में कहा कि शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर लगभग डेढ़ लाख हो गई है।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने अपने संकल्प पत्र 2023 के पृष्ठ 33 पर लिखित वादा किया था- ‘हम शिक्षा विभाग की सभी रिक्तियों को एक वर्ष में भरने के लिए संकल्पित हैं।”

उन्होंने कहा कि आज सरकार को ढाई वर्ष से अधिक हो गए हैं और शिक्षा विभाग में रिक्त पदों का आंकड़ा बढ़कर लगभग डेढ़ लाख पहुंच गया है।

गहलोत ने दावा किया कि राज्य में अकेले व्याख्याता के 51,073, वरिष्ठ अध्यापक के 24,384 एवं प्राचार्य के 15,921 पद खाली हैं।

उन्होंने कहा कि एक-एक शिक्षक दो-तीन कक्षाएं संभाल रहा है, विज्ञान-गणित-अंग्रेजी जैसे विषयों की पढ़ाई ठप है और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी तत्कालीन सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड भर्तियां कीं। भाजपा सरकार बताए कि संकल्प पत्र का यह ‘पवित्र साध्य’ कब पूरा होगा, या यह भी जुमला ही था?”

उन्होंने कहा, “प्रदेश के बच्चों के भविष्य से यह खिलवाड़ अक्षम्य है।”

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में