राजस्थान: राज्यपाल बागडे ने राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी का आह्वान किया

राजस्थान: राज्यपाल बागडे ने राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी का आह्वान किया

राजस्थान: राज्यपाल बागडे ने राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी का आह्वान किया
Modified Date: July 22, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: July 22, 2026 8:44 pm IST

जयपुर, 22 जुलाई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सशक्त, समरस और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी की समान भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि जब आम व्यक्ति जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर सेवा, सहयोग व सद्भाव के भाव से जुड़ता है तभी समरस समाज बनता है।

बागडे बुधवार को श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती के सान्निध्य में आयोजित ‘समरसता महामहोत्सव’ में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता और सामाजिक समरसता से शुरू से जुड़ी रही है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेड़ को काटने के बाद भी उसमें से कोंपले फुट आती है, उसी प्रकार से भारतीय समरस समाज की जो सनातन शक्ति है, वह अराजक ताकतों से मुकाबला करते हुए निरंतर अपने आपको कायम रखती है।

आधिकारिक बयान के अनुसार बागडे ने कहा कि ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का मूल भी यही है कि धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभिन्न विघटनाकारी शक्तियों को समाप्त करके समरस महामहोत्सव के जरिए लोग जीवन के आलोक पथ से जुड़ें।

उन्होंने सनातन संस्कृति को मानवीय मूल्यों और ’वसुधैव कुटुम्बकम’ से जुड़ी समरस संस्कृति बताते हुए राष्ट्र प्रथम की सोच से जुड़ कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने इससे पहले पारदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना भी की और सबके मंगल और खुशहाली की कामना की।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में