जयपुर, 11 मई (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार को सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक महिला घायल हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कुचेरा थाने के प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि कार सड़क से फिसलकर एक पेड़ से जा टकराई।
उन्होंने बताया, ‘हादसे में रतनाराम (65) और उनके पोते कमलेश (12) की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में रतनाराम की बहू घायल हो गई।’
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
भाषा पृथ्वी
रंजन
रंजन