राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने बांसवाड़ा जिला अस्पताल का दौरा किया
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने बांसवाड़ा जिला अस्पताल का दौरा किया
जयपुर, 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को बांसवाड़ा जिला अस्पताल का दौरा किया और चार महिलाओं की मौत के मामले में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि जिन चार महिलाओं की मौत हुई है, उनमें से एक महिला पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की रहने वाली थी।
उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खींवसर ने बाद में अस्पताल के प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और मातृत्व वार्ड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी मेडिकल रिकॉर्ड एकत्र कर लिए गए हैं और उनकी जयपुर में अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। बैठक में मंत्री ने चारों महिलाओं की मौत की परिस्थितियों की विस्तृत समीक्षा की।
भाषा बाकोलिया सुरभि
सुरभि

Facebook


