औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल

Ads

औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 07:57 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 07:57 PM IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि उद्योग व निवेश आर्थिक समृद्धि के सबसे बड़े माध्यम हैं और उद्यमी अपने व्यवसाय को बढ़ाने के साथ ही राजस्थान की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं।

राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने निरंतर नीतिगत सुधारों के जरिये उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जिससे राजस्थान औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से राज्य में निवेश करने, नए उद्योग स्थापित करने और विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने की यात्रा में भागीदार बनने की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने तीन नयी नीतियों राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति, राजस्थान एयरोस्पेस एंड रक्षा नीति और राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और निवेश आकर्षित करना है।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब