राजस्थान: कोटा-बूंदी नए हवाई अड्डे का शिलान्यास शनिवार को

Ads

राजस्थान: कोटा-बूंदी नए हवाई अड्डे का शिलान्यास शनिवार को

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 09:36 PM IST

जयपुर, छह मार्च (भाषा) कोटा-बूंदी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे का शिलान्यास शनिवार को होगा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू मौजूद रहेंगे।

यह कार्यक्रम बूंदी जिले के शंभूपुरा में प्रस्तावित हवाई अड्डे स्थल पर होगा। कार्यक्रम के दौरान नौनेरा और परवन-अकावद बड़े पीने के पानी की परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मंत्री मदन दिलावर व कन्हैया लाल चौधरी सहित कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार कोटा-बूंदी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे पर लगभग 1,507 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों ने बताया कि इसकी क्षमता लगभग 1,000 यात्रियों की होगी और इसमें 20,000 वर्ग मीटर का टर्मिनल भवन शामिल होगा।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित